जालंधर 31 जनवरी (रमेश कुमार) जालंधर में गोलिया चलने की खबर सामने आई है। शहर के कोट रामदास नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र जगीर सिंह मूल रूप से मनोहरपुरा, बटाला हाल निवासी कोट रामदास मोहल्ला के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह की लिव-इन पार्टनर ने मृतक की पत्नी और बच्चों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
पूरी घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक ने पहले खुद को 4 बार गोली मारने की कोशिश की लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया, जिसके बाद आखिरकार उसने खुद को गोली मार ली। सुखदेव सिंह ने काम से छुट्टी ली थी, जिसके चलते उसने घर पर खुद को गोली मार ली। शहर की पुलिस जांच के लिए अपराध स्थल पर पहुंची। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
सुखदेव की लिव-इन पार्टनर परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पहली पत्नी और उसके बच्चों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सुखदेव के पास उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर था जिससे उन्होंने खुद को गोली मारी। परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने शिकायत लिखी थी, जिसे आज कमिश्नरेट पुलिस को सौंपना था।
सुखदेव को लंबे समय से किया जा रहा था परेशान
परमजीत कौर ने कहा कि आज सुखदेव की पहली पत्नी और उनके रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो पर टिप्पणी की। इससे परेशान होकर सुखदेव ने आत्महत्या कर ली। परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह को पिछले 4 दिनों से काफी परेशान किया जा रहा था। आज शुक्रवार को छुट्टी ली थी, जिसके कारण वह घर पर ही था।
Bullets fired in Jalandhar… stampede broke out within few minutes, incident captured in CCTV