FRONTLINE NEWS CHANNEL

Bidhi pur ashramDivya Jyoti jagrati sansthanFrontline news channelJalandharLohri

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान बिधिपुर आश्रम में लोहड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जालन्धर 14 जनवरी (रमेश कुमार) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान बिधिपुर आश्रम द्वारा “कन्या बचाओ अभियान” के अंतर्गत लोहड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मेधावी भारती जी ने लोहड़ी पर्व से संबंधित आध्यात्मिक और सामाजिक भौतिक रहस्य को बताया।

मेधावी भारती जी ने बताया कि आज हमारे समाज में कन्या भ्रूण हत्या एक दारुण अभिशाप बन चुका है। शिक्षित व सभ्य दंपति तक नन्ही कली का गर्भपात कराने से नहीं चूकते। यह कन्या भ्रूण हत्या मानव जाति के माथे पर लगा एक ऐसा बदनुमा दाग है, जिसकी कालिख का रंग दिन ब दिन गहरा होता जा रहा है। इस कन्या भ्रूण हत्या के कारण समाज में असंतुलन की स्थिति उत्पन्न होती जा रही है। यदि यह असंतुलन समाज में ऐसे ही बढ़ता रहा तो समाज में आपराधिक वृत्तियां भी बढ़ेंगी। साध्वी जी ने कन्या भ्रूण हत्या के कारण के विषय में बताते हुए कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या का प्रमुख कारण लोगों की अज्ञानता है।जिसके कारण लोग सोचते हैं कि एक लड़का ही कुल का नाम रोशन करता है।परंतु यह सत्य नहीं है।आज इतिहास व वर्तमान समय की ऐसी अनगिनत उदाहरण है जिसमें कुल का नाम बेटों से नहीं बेटियों के नाम से जाना जाता है।साथ ही सामाजिक लोगों के मन में एक और विचार घर कर गया है कि भव पार करने वाला एक लड़का ही होता है।लड़के के कंधे पर चढ़कर ही मोक्ष द्वार को खटखटाया जा सकता है।ऐसे लोगों की अज्ञानता को दूर करने के लिए साध्वी जी ने बताया कि भव पार किसी के कंधे पर चढ़कर नहीं बल्कि अच्छे कर्मों व शुभ आचरण के द्वारा किया जाता है। अतः सामाजिक लोगों की अज्ञानता से ग्रसित इस मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है।इस विकृत मानसिकता को सकारात्मक बनाना होगा।क्योंकि यह विकृत मानसिकता ही पुत्र व पुत्री में भेद करती है।इस विकृत मानसिकता को केवल मात्र बातों से,दंड की डर से नहीं सुधारा जा सकता। उसके लिए अंतरहृदय को प्रकाशित करने वाली भर्गो ज्योति का दर्शन करना होगा। यह भर्गो ज्योति ही मानव की अज्ञानता को दूर कर उसकी रोगग्रस्त मानसिकता को बदल सकती है।

इस मौके पर साध्वी त्रिनेना भारती,साध्वी पल्लवी भारती, साध्वी रीता भारती ,साध्वी शशि प्रभा भारती, साध्वी वसुधा भारती ,साध्वी पूषा भारती ,साध्वी रीना भारती ने मिलकर भजनों का गायन किया।

सारी संगत ने मिलकर लोहड़ी का पर्व मनाया और आनंद उठाया।

Lohri program was organized at Divya Jyoti Jagrati Sansthan Bidhipur Ashram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *