12 मई जालन्धर (रमेश कुमार) जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिन-दिहाड़े जालंधर के वडाला चौंक के नजदीक गोली चली है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर भी मिली है।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति किसी बस में सवार होकर यहां आया था वह जैसे ही बस से उतरा उसके पेट में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में है।
Open firing in broad daylight in Jalandhar, people in panic