FRONTLINE NEWS CHANNEL

Divya Jyoti jagrati sansthanFrontline news channelJalandharShri Krishan katha

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री कृष्ण मुरारी मंदिर में तीन दिवसीय कथा के उपलक्ष्य में संध्या फेरी का आयोजन किया गया

19 अक्तूबर (रमेश कुमार) वी मां के नवरात्रों के उपलक्ष्य में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री कृष्ण मुरारी मंदिर की ओर से तीन दिवसीय मां भगवती महिमा पर आधारित ’या देवी सर्वभूतेषु’ कार्यक्रम का आयोजन 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्री कृष्ण मुरारी मंदिर, गोपाल नगर, जालंधर में किया जा रहा है। जिसका समय सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। जिसके प्रचार हेतु संध्या फेरी का आयोजन किया गया। संध्या फेरी का शुभारंभ श्री कृष्ण मुरारी मंदिर,गोपाल नगर, जालंधर से हुआ। संध्या फेरी की शुरूआत देवी मां की ज्योत प्रचंड कर, नारियल फोड़ कर एवं मंत्र उच्चारण के साथ हुया। संध्या फेरी में भक्तो की मीठी आवाज से देवी मां की सुंदर भेंटों का गुणगान हुआ। जिसमें श्री गुरु आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री पल्लवी भारती जी ने बताया कि संध्या फेरी के चलते नगर के सामाजिक एवम् धार्मिक संस्थानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आज समाज को ऐसे ही कार्यक्रमों की आवश्यकता है जिससे मानव का बिखरा हुआ मन देवी मां में लग सके। क्योकि व्यक्ति का मन ही उसके सुख और दु:ख का कारण है। यदि मानव के मन की दशा ठीक है तो उसके जीवन की दिशा भी ठीक रह सकती है। मन की दशा ठीक करने के लिए उसे मन मंदिर में देवी मां के साथ एकलय होना पड़ेगा।
संध्या फेरी में श्रद्धालुओं ने बढ़ कर हिस्सा लिया। संध्या फेरी में जगह-2 पुष्प की वर्षा से वातावरण सुगंधमय हो गया। इस संध्या फेरी में विशेष रूप में श्री चमन लाल कोछड़ प्रधान, श्री उमा महेश्वर सचिव,श्री नरेश राजन वासन,श्री भारत भूषण नारंग,श्री अजीत सिंह भल्ला,श्री सतपाल प्रभाकर,श्री भगवती प्रसाद,श्री सुभाष मल्होत्रा,श्री सुभाष वर्मा,श्री सुभाष तनेजा,श्री नरेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Divya Jyoti Jagrati Sansthan organized an evening procession to commemorate the three-day Katha at Shri Krishna Murari Temple.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *