FRONTLINE NEWS CHANNEL

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल आश्रम में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू श्री आशुतोष महाराज जी के दर्शन करने के लिए पधारे

12 सितम्बर (रमेश कुमार) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल आश्रम में हिमाचल के मुख्यमंत्री माननीय सुखविंदर सिंह सुक्खू जी श्री आशुतोष महाराज जी के दर्शनार्थ हेतु गत दिवस रविवार को विशेष रूप से पधारे। इनके साथ श्री ब्रह्म मोहिंद्रा जी भी पधारे। स्वामी गुरुकिरपानन्द जी, स्वामी हरिशानंद जी के द्वारा आश्रम परिसर में उनका अभिनंदनकिया गया। सर्वप्रथम तिलक और मोली करवाकर उन्होंने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और आश्रम की भव्य ईमारत दिव्य दर्शन भवन में उन्होंने सबसे पहले आगमन किया। इसी के साथ उन्होंने निर्माणाधीन दिव्य सरोवर की स्वामी विश्वानंद जी, स्वामी गिरिधरानंद जी से ३ डी मॉडल द्वारा वहां की पूरी जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने कामधेनु गौशाला में प्रस्थान किया जिसे भारत की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का अवार्ड प्राप्त है। वहां उन्होंने गौ माता का पूजन किया और भारत की देसी गायों के संवर्धन हेतु विचार गोष्टी की। अंत में उपहार हेतु उन्हें श्री आशुतोष महाराज आयुर्वेदिक फार्मेसी के उत्पाद एवं संस्थान का साहित्त्य प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *