फ्रंट लाइन (रमेश कुमार) केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज चंडीगढ़ में पूर्व डीसीपी राजिंदर को भाजपा ज्वाइन करवाया। उन्होंने भाजपा में आने पर पूर्व डीएसपी राजिंदर सिंह का स्वागत किया। उनके साथ भाजाप के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया समेत कई नेता मौजूद थे।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा उपचुनाव की टिकट के लिए राजेश बाघा, डॉ. राजकुमार वेरका के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। इस दौरान भाजपा ने नए चेहरे को साथ लिया है। पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह को आज चंडीगढ़ में भाजपा जाॅइन करवाया गया गया।
भाजपा के जानकार बताते हैं कि वह लोकसभा उप चुनाव में राजिंदर सिंह भाजपा कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रत्याशी के नाम के रूप में राजेश बाघा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। हालांकि राजिंदर सिंह के आने के बाद समीकरण बदलने लगे हैं। पार्टी संभवता राजिंदर सिंह को ही टिकट देगी।
Former Jalandhar DCP Rajinder Singh riding on BJP’s victory chariot, strong contender for Jalandhar Lok Sabha by-election seat