फ्रंट लाइन (रमेश कुमार) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा एवं समूह कबीर नगर निवासियों द्वारा तीन दिवसीय शिव कथा का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री पिपलेश्वर मंदिर, कबीर नगर, मकसूदा रोड पर किया गया। जिसके पहले दिन संस्थान के परम पूज्य गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी गौरी भारती जी ने कथा में भगवान शिव महिमा प्रसंग का वाचन किया। भगवान शिव की स्तुति के साथ कथा की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया, शिव सभी जीवों का विश्राम स्थल है। सभी नश्वर कई पाप कार्यों से बचने के लिए भगवान शिव की शरण लेते हैं। शिव कथा की गंगा में गोता लगाने से ही मन को शीतलता और आनंद का अनुभव होता है। मन से विकारों की गंदगी दूर हो जाती है।
मनुष्य के मन में दिव्य प्रकाश प्रकट होता है। कथा जीवित आत्मा को ईश्वर के साथ जोड़ने के लिए एक सेतु का काम करती है। इस पुल पर चलने से भक्तों को युगों-युगों से भगवान दर्शन की कृपा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि आज अज्ञानता के अंधकार में भटक रहे मानव समाज को आध्यात्मिक ज्ञान की सख्त जरूरत है। तभी मनुष्य दानवता के दलदल से निकलकर अध्यात्म की ऊंचाइयों को छू सकता है।
कथा में साध्वी रीता भारती और साध्वी जसपाल भारती ने शिव कैलाशों के वासी’ आदि भजनों का गायन कर संगत को झूमने पर विवश कर दिया। भगवान शिव जी की आरती के साथ पहले दिवस की सभा संपन्न हुई। संगत के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान श्री पिपलेश्वर मंदिर कमेटी के रछपाल बब्बू, रमेश मागो, गौरव मागो, सुरेश कुमार, एस कुमार, सतीश गोगी, अमरजीत पाल, यश पाल एवं कमल विहार सोसाइटी के सदस्य बनारसी दास, रूपाली भगत, प्रशोतम हैप्पी आदि उपस्थित रहे।
Divya Jyoti Jagrati Sansthan and group Kabir Nagar residents organized a three-day Shiv Katha