फ्रंट लाइन (रमेश नवदीप) जालंधर पुलिस ने आज कांग्रेसी पार्षद रिशा सैनी के पति रवि सैनी को गिरफ्तार किया। इसके बाद रोष के चलते कांग्रेसियों ने थाना 8 का घेराव कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाने में नॉर्थ एम.एल.ए. बावा हैनरी भी पहुंचे हैं। उनके साथ कई यूथ कांग्रेस के सदस्य और कौंसलर भी मौजूद हैं। कांग्रेसियों का आरोप है कि बदले के कारण पार्षद पति रवि सैनी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल जानकारी मिली है कि थाने के अंदर 4 लोग बात करने के लिए गए हैं। अब इसके बाद क्या फैसला किया जाता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें कि आज कुछ समय पहले ही पार्षद पति रवि सैनी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ थाना 8 में धारा 447, 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद पति ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके जिम बनाया हुआ था। इसी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने थाना 8 का घेराव कर दिया है।
Congressmen of Jalandhar surrounded the police station, this leader is locked inside