FRONTLINE NEWS CHANNEL

पराली जलाने को लेकर सख्त पंजाब सरकार, किसानों पर ठोका लाखों का जुर्माना

फ्रंट लाइन (लुधियाना) पराली जलाने से फैलने वाले प्रदूषण के चलते पंजाब सरकार किसानों को कई बार चेतावनी दे चुकी है। इसके बावजूद कई किसान अभी भी पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब पंजाब सरकार सख्त हो गई है। इसी के चलते लुधियाना में कृषि विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। इस एक्शन के चलते 57 किसानों के रिकॉर्ड में रैड एंट्री दर्ज की गई है। इतना ही नहीं किसानों को 1.92 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
बता दें कि लुधियाना इस समय पंजाब का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। इसका ए.क्यू.आई. 168 है जिसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है। इसके बावजूद किसानों द्वारा लगातार पराली को आग लगाई जा रही है। लुधियाना में पराली जलाने के अब तक 750 मामले सामने आ चुके हैं। लोगों के हवा सांस लेने लायक तक नहीं रही जिसके मद्देनजर सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ रैड एंट्री दर्ज करनी शुरू कर दी है।Punjab government is strict about stubble burning, farmers are fined lakhs of rupees

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *