FRONTLINE NEWS CHANNEL

भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का 106वाँ जन्म दिवस मनाया गया

 जालंधर 25 सितम्बर ( )भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 106 वे जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के मंडल नंबर 14 ने समर्पण दिवस के रूप मे मंडल प्रधान हर्ष भारद्वाज की अध्यक्षता मे महावीर कॉलोनी मिठापुर मे मनाया।इस कार्यक्रम मे जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा द्वारा मंडल समर्पण कार्यक्रम के नियुक्त प्रभारी पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उपप्रधान अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विधायक अविनाश चंद्र कलेर,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,युवा भाजपा नेता रॉबिन सापला विशेष रूप से शामिल हुए।इस कार्यक्रम के दौरान मंच का संचलन महामंत्री संतोष शर्मा ने किया जिसमे कार्यकर्ताओं ने अपनी समर्था के अनुसार समर्पण भी किया।इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर कार्यकर्ताओं जानकारी देते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मर्गदर्शन से नरिंदर मोदी हर गाँव को मज़बूत कर मजबूत भारत बनाने मे जुटे हुए है।क्युकी उन्होंने भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए तन मन और अपना पुरा जीवन भारत माता को समर्पित किया।जिनके बलिदान की बदौलत दूसरी बार भाजपा की नरिंदर मोदी सरकार पूर्ण बहुमत से बनी और दुनिया की सबसे बढ़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा बनी है।
इस कार्यक्रम मे पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ ने कहा भारत मे केवल भाजपा एक मात्र राजनैतिक पार्टी है जो पंक्ति के सबसे पीछे वाले व्यक्ति को सबसे आगे लानेका संकल्प पुरा कर सकती है और जिसके कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करते है।इस अवसर पर पंजाब युवा भाजपा के उपप्रधान व कार्यक्रम प्रभारी ने कहा पंजाब मे भारी संख्या मे लोग भाजपा के साथ जुड रहे है जिसके चलते हर-वर्ग हर-व्यक्ति हर-कार्यकर्ता के समर्पण एवं सहयोग से राज्य मे कमल खिलेगा।इस अवसर पर युवा भाजपा नेता रॉबिन सापला ने भी अपने विचार रखते हुए बोला की हर हाथ को काम देने के लिए मोदी सरकार कार्यरत जिसके लिए आर्थिक सहयोग भी अलग अलग योजनाओं के माध्यम से केंद्र सरकार कर रही है।इस मौक़े पर विकास शर्मा,केशव शर्मा,जंत्री प्रशांत,रमाकान्त शर्मा,राकेश कुमार,राकेश पांडे, राम प्रकाश ,शिवा कुमार,राहुल शर्मा,राम सेवक,राम मिश्रा,विशेष पूरी आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता हाज़िर थे।
Celebrated the 106th birthday of Pandit Deendayal Upadhyay ji, the founder of Bharatiya Janata Party and Jana Sangh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *