FRONTLINE NEWS CHANNEL

CrimeFrontline news channelLudhiana

Big News: कांग्रेसी सांसद के PA पर जानलेवा हमला

फ्रंट लाइन (लुधियाना) सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पी.ए. हरजिंदर सिंह ढींडसा को लेकर हैरानीजनक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के एयाली चौक के पास रवनीत सिंह बिट्टू के पी.ए. हरजिंदर सिंह ढींडसा के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने ढींडसा पर हमला किया है जिसके चलते उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। ढींडसा को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमले की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। Big News: Deadly attack on Congress MP’s PA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *