FRONTLINE NEWS CHANNEL

फ्रंट लाइन (लुधियाना)पंजाब कांग्रेस के सी.एम. चेहरे को लेकर चल रही कशमकश आखिरकार खत्म हो गई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के सी.एम. चेहरे का ऐलान कर दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सी.एम चेहरा घोषित किया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा सी.एम. चेहरे को लेकर सर्वे किया गया था। इस सर्वे में चरणजीत सिंह चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू में से पंजाब के लोगों ने चन्नी को सी.एम. चेहरे के रूप में चुना है।

गौरतलब है कि लंबे समय से कांग्रेस के सी.एम. फेस को लेकर विवाद चल रहा था। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सी.एम. चेहरा होने का दावा कर रहे थे। वहीं बीच में यह खबरे भी आ रही थी कि चुनावों के बाद ही सी.एम. चेहरे का ऐलान किया जाएगा। अब सी.एम. चेहरे के ऐलान के बाद पंजाब में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी वहीं पार्टी के सदस्यों के बीच आपसी तकरार बढ़ने की भी संभावना है।

The suspense over the CM face of Punjab Congress ended, he will be in command of Punjab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *